जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना समर्थन दिया. रविवार को राजद के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह और युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर समर्थन की घोषणा की. नेताद्वय ने कहा कि राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इंडिया गठबंधन की मजबूत और सशक्त उम्मीदवार सुधा गुप्ता समर्थन किया गया है.
रमेश राय ने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में मानगो में विकास के अनेकों काम हुए हैं. यहां के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाई ओवर निर्माण प्रगति पर है. इसी तरह उन्होंने भव्य एमजीएम अस्पताल बनवाया. उनके कार्यशैली को देखते हुए राजद के सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया और सहयोग का आश्वाशन दिया।
प्रेस वार्ता में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवींदर सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिंटू पांडे, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव, विनय कुमार चंद्रवंशी आगि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड 12 में दीपक अग्रवाल रामूका को मिला मारवाड़ी समाज का समर्थन