जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा और सोनारी के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। उनका दौरा कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से शुरू हुआ और रामजनम नगर, सतीघाट होते हुए सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएण्डटी घाट सहित अन्य घाटों तक जारी रहा।
विधायक सरयू राय ने सभी घाटों पर महापर्व छठ के मद्देनजर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। जहां भी कोई कमी नजर आई, वहां सुधार के लिए उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए।
सरयू राय ने कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
भ्रमण के दौरान प्रमुख रूप से जमशेदपुर पश्चिम के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सरयू राय के सचिव मुन्ना सिंह, जदयू कदमा मंडल के अध्यक्ष तारक मुखर्जी, सोनारी के जनसुविधा प्रतिनिधि रवि ठाकुर, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, मनोज सिंह, सुरंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, सुप्रियो घोष, संदीप पांडे, लक्ष्मीनारायण तिवारी, विश्वजीत सिंह राठौड़, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, काजल चौधरी, बिनोद सिंह, नरेश बागती, अतुल सिंह, लालू रजक, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :
Potka: कोवाली छठ घाट हुआ साफ़-रास्ते भी दुरुस्त, समाजसेवी ने सेवा को बताया सौभाग्य















































