Jamshedpur: सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, कृष्ण-सुदामा की मित्रता रही केंद्र में

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में जन्माष्टमी अवसर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कथा विश्राम के बाद सैकड़ों भक्तों ने हवन में आहुति दी और एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कथा वाचक हिमांशु महाराज ने धर्म, सत्य और कलयुग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जहां सच्ची मित्रता होती है, वहां स्वार्थ नहीं होता।” उन्होंने कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाते हुए कहा कि आज के समय में लोगों को इससे सीख लेने की जरूरत है।

महाराज ने बताया कि सुदामा द्वारा भगवान को अर्पित किए गए चावलों से प्रसन्न होकर कृष्ण ने उन्हें दरिद्रता से मुक्ति दिलाई और दो लोकों के राजा बना दिया। उन्होंने कहा कि कलयुग में जहां मित्र मित्र को भी धोखा दे रहा है, वहीं भगवान का नाम ही सभी पापों से मुक्ति दिलाने का एकमात्र मार्ग है।

हिमांशु महाराज ने बताया कि कृष्ण के स्वधाम जाने के बाद ही पृथ्वी पर कलयुग का आरंभ हुआ। कलयुग में ऐसे शासक होंगे जिनका न धर्म होगा और न ही सत्य की राह पर चलने की निष्ठा।

सातों दिन कथा आयोजन को सफल बनाने में सुरेश कुमार अगीवाल, कुंजबिहारी नागेलिया, संतोष संघी, अशोक नरेड़ी, अशोक संघी, संत कुमार आगीवाल, विजय कुमार आगीवाल, हरि शंकर सोंथालिया, बाबूलाल सोंथालिया, बजरंग लाल सोंथालिया, मुरारी लाल सोंथालिया, बनवारी लाल सोंथालिया, सत्यनारायण नरेड़ी, विश्वनाथ नरेड़ी, कमल अगीवाल, नरेश नरेड़ी, महावीर नागेलिया सहित अन्य कई श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मोबाइल लॉटरी और शराब ने बिगाड़ा माहौल, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *