Jamshedpur: SDM शताब्दी मजूमदार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, चार डॉक्टर बिना पूर्वानुमति के अनुपस्थित – शो-कॉज

जमशेदपुर: धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग तथा मरीजों के वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया.

चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मजूमदार ने मरीजों से अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बातचीत की. ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिनमें ईएनटी की डॉ. प्रीति पांडेय, स्किन की डॉ. निकिता गुप्ता, गाइनोकोलॉजी की डॉ. गीताली घोष और डेंटल के डॉ. विमलेश कुमार शामिल हैं. सभी चार चिकित्सकों को बिना पूर्वानुमति के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के कारण सिविल सर्जन को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, चिकित्सकों का रोस्टर उनके कक्ष में और कक्ष के बाहर चिपकाने के निर्देश भी दिए गए.

स्वच्छता और सुविधाओं पर जोर

अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल में बेहतर सफाई, पेयजल की उचित व्यवस्था और रजिस्टर को अद्यतन रखने के लिए निर्देश दिए. वार्ड निरीक्षण के दौरान, उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, सफाई, बेडशीट की नियमित अदला-बदली और डॉक्टरों की विजिट के संबंध में भी पूछताछ की. शताब्दी मजूमदार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण भविष्य में भी किया जाएगा. उनका मानना है कि उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित कर ही अस्पताल की कार्यक्षमता में सुधार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जैक बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time