Jamshedpur : बिस्टुपुर से आर्म्स-गोली के साथ सोनारी का युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना रिगल चौक से पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया. युवक साकची से टेम्पो से बिस्टुपुर होकर टाटानगर स्टेशन जा रहा था. गिरफ्तार आकाश गोराई उर्फ छोटू सोनारी का रहने वाला है.  पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध स्थिति में ऑटो से बिस्टुपुर से होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की सुचना भी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी के दौरान बिस्टुपुर थाना के सामने रिगल चौक के पास वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक ऑटो में युवक पाया गया। युवक की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटू के रूप में हुई। वह लगभग 24 वर्ष का है और सोनारी थाना क्षेत्र का निवासी हैँ. छानबीन में उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने लगायी फांसी, शराब पीने को लेकर दोनों में हुई थी अनबन

Spread the love

Related Posts

GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की…

Spread the love

Jamshedpur : आधुनिक समय में प्राणी संस्कारों से दूर भाग रहा है- सूदर्शनाचार्य महाराज,  तीसरे दिन कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन गुरूवार को कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य महाराज ने सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव विवाह उत्सव कथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *