Jamshedpur : लक्जरी कार से करते थे बकरियां चोरी, संदिग्ध कार की तलाशी में मिली आठ बकरियां, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का एक मामला सामने आया, जिसमें स्थानीय व्यक्ति की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ा गया. हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गयी थीं. उन्होंने संदिग्ध कार का नंबर नोट कर लिया था. मंगलवार को वही कार दोबारा इलाके में दिखी, तो उन्होंने उसका पीछा किया. पीछा करते हुए वे परसुडीह पहुंचे, जहां ट्रैफिक में फंसने के कारण स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया. वाहन में सवार तीन लोगों में से दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया.कार की तलाशी लेने पर उसमें से आठ बकरियां बरामद हुईं, जिससे संगठित चोरी गिरोह की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है. साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में भय का माहौल है, हालांकि इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत महसूस की है. स्थानीय लोगों की माने को लक्जरी कार से ग्रामीण क्षेत्र में रात में बकरियों की चोरी की जाती थी. जिससे किसी को ऐसे लोगों पर संदेङ नहीं होता था. सुंदरनगर के हितकु निवासी लालबाबू सिंह की बकरियां भी कार से ही चोरी की गई थी. हालांकि उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था. बुधवार को वही कार पुनः क्षेत्र में देखी गई. जिसके बाद लालबाबू सिंह ने उसका पीछा किया तथा परसुडीह में पकड़ लिया गया. बुधवार को भी आरोपी कहीं से बकरियां चोरी कर ला रहे थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेम्को मानिफिट की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर…

Spread the love

Jamshedpur : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप ने धातकीडीह मक्का मस्जिद के चार इमामों को नजराने में दी 900 sqft जमीन

जमशेदपुर : ड्रीम होम रियल एस्टेट ग्रुप द्वारा मक्का मस्जिद धतकीडीह में एक कार्यक्रम के दौरान चार मौलवी इमाम को 900 — 900 स्क्वायर फिट का जमीन नजराना के रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time