Jamshedpur : टाटा मोटर्स द्वारा 5 किलोमीटर वॉकथॉन का सफल आयोजन, 850 प्रतिभागियों ने बढ़ाया स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता का संदेश

  • थिंक डिफरेंटलीथीम पर गुणवत्ता माह के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

जमशेदपुर : सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में टाटा मोटर्स द्वारा क्वालिटी हेड प्रमोद भुरे के नेतृत्व में 5 किलोमीटर वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Q.A. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, जमशेदपुर द्वारा गुणवत्ता माह के अंतर्गत “थिंक डिफरेंटली” थीम पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महाप्रबंधक जीवराज संधू तथा यूनियन सचिव आरके सिंह ने फ्लैग होस्टिंग कर वॉकथॉन की शुरुआत की। कार्यक्रम में डॉक्टर चिन्मय रॉय और डॉ. आयुष ने सक्रिय व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रतिभागियों को जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चतुर्थ बाल मेले में बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी आयोजित

850 प्रतिभागियों ने दिखाई एकजुटता, गुणवत्ता और सामुदायिक जिम्मेदारी पर जोर

भुरे के समन्वय में आयोजित इस वॉकथॉन में कर्मचारियों, उनके परिवारों, छात्रों, सप्लायर्स और समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 850 प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर की दूरी पूरी की, जिनमें लगभग 70 सप्लायर प्रतिनिधि भी शामिल थे। इस वॉकथॉन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना, गुणवत्ता को सामाजिक दायित्व के रूप में समझने के लिए प्रेरित करना और संवेदनशील एवं बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Spread the love

Related Posts

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time