Jamshedpur: टाटा स्टील में युवक का अनजाने में प्रवेश, माफी के बाद छोड़ा गया

जमशेदपुर:  शनिवार दोपहर लगभग 1:50 बजे टाटा स्टील के एल टाउन गेट पर एक युवक ने अनजाने में परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। घटना के समय बी शिफ्ट के कर्मचारी अपनी बाइक से निकल रहे थे। युवक ने बैरियर उठते ही गाड़ी सटाकर अंदर घुसने की कोशिश की।

सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह लगभग 400 मीटर तक परिसर के अंदर तक चला गया। फिर कंपनी की क्यूआरटी टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर सालडीह बस्ती का निवासी है। वह जुबिली पार्क में अपने परिवार को छोड़ने आया था और पार्क से लौटते समय गलती से टाटा स्टील के परिसर में प्रवेश कर गया। उसने लिखित माफी दी और स्पष्ट किया कि उसकी मंशा आपराधिक नहीं थी।

टाटा स्टील ने कहा कि युवक की मंशा आपराधिक नहीं थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। कंपनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण गलती करार दिया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटा स्टील में सुरक्षा व्यवस्था फेल! प्लांट में कार लेकर घुसा अनाधिकृत युवक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time