Jamshedpur : टेल्को हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • पुरानी रंजिश में की गई थी जुगस्लाई निवासी सोहैल अली की हत्या, एक आरोपी फरार

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खाई रोड पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान जुगस्लाई निवासी सोहैल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल कुछ हद तक कम हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ‘विकसित भारत गारंटी’ मिशन को लेकर झारखंड भाजपा सक्रिय, 7 सदस्यीय प्रदेश समिति गठित

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर सिटी एसपी ने बताया कि मृतक सोहैल अली की तीनों आरोपियों से पहले से दोस्ती थी। बीते दिनों इनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *