Jamshedpur : दो दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर क्षेत्र में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रोड नंबर 5 निवासी 24 वर्षीय सूरज लाल के रूप में की गई है. सूरज 9 अप्रैल की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह शराब पीने जा रहा है. इसके बाद से वह लापता था.

नदी किनारे जलकुंभी में दिखा शव, पत्थरों में था फंसा

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी पार बालीगुमा की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जलकुंभी के बीच किसी वस्तु पर पड़ी. पास जाकर देखने पर उन्होंने देखा कि एक युवक का शव पत्थरों में फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अब तक नहीं हुई थाने में कोई लिखित शिकायत

मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक थाना में किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. अधिकारी सभी संभावित पहलुओं – दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों – पर बारीकी से छानबीन कर रहे हैं.

क्या था सूरज की मौत का कारण? जांच से खुलेगा राज

फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. वहीं क्षेत्रवासियों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर बल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय युवक प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *