Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी: दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए नकद और गहने

  • भांजे के तिलक समारोह में गए थे घरवाले, लौटने पर टूटा ताला और खाली अलमारियाँ देख उड़े होश

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शंकोसाई रोड नंबर 2 में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। मकान मालकिन बंजंती देवी ने बताया कि वे सभी भांजे के तिलक समारोह में आदित्यपुर गए थे और रात करीब 2 बजे घर लौटने पर देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर में प्रवेश करने पर अलमारी से 70 हजार नकद और लगभग 20 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब मिले। यह देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : स्वधार फिनएक्सेस ने सरायकेला-खरसावां के आश्रितों को दिया बीमा योजनाओं का लाभ

चोरों ने उसी मकान के दूसरे तल्ले पर रहने वाले औरंग नाथ के घर को भी निशाना बनाया, जहाँ से 20 हजार नकद और करीब 12 लाख के गहने चोरी हो गए। दोनों घरों से कुल मिलाकर लगभग 90 हजार रुपये और 32 लाख से अधिक के आभूषण चोर ले भागे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time