जमशेदपुर : भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं की पहुँच में लाना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अधिकतम लोगों को जोड़ना है.
इसी क्रम में 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को जिले की 20 पंचायतों में एकदिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इन शिविरों का संचालन संबंधित बैंकों की शाखाएं करेंगी.
किन सेवाओं का मिलेगा लाभ?
इन शिविरों में ग्रामीण नागरिकों को निम्नलिखित प्रमुख बैंकिंग व बीमा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी:
- निष्क्रिय जनधन खातों का Re-KYC
- नए जनधन खातों का खोलना
- PMJJBY, PMSBY और अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन
- खातों में नामांकनकर्ता (Nominee) जोड़ने की सुविधा
- साइबर सुरक्षा और डिजिटल लेन-देन पर जागरूकता
कहां-कहां लगेगा शिविर?
शिविर का आयोजन निम्न पंचायतों में किया जाएगा:
पावड़ा, बरडीकानपुर-कालापथर, छोटा गोविंदपुर (पश्चिम), कालीमाटी (पूर्व), जमुवा, बांकिशोल, सिंहपुरा, बनकुचिया, गोहला, मोहलीशोल, पोराडीहा, घाघीडीह (पश्चिम), खरिदा, लुवाबासा, नारदा, बादिया (उत्तर), दीघी, पाटपुर, गंगाडीह तथा बेनाशोल.
प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में भाग लें और इन महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठाएं. यह पहल ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, सुनी गईं शहरी – ग्रामीण सभी समस्याएं