Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कदमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

  • पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
  • प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को किया नमन

जमशेदपुर : देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच द्वारा कदमा उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के समीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला और नेताजी के योगदान को याद किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती का भव्य आयोजन

युवाओं के लिए नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी में महात्मा गांधी के प्रति सम्मान भी था और देश को आजाद कराने का अदम्य जुनून भी। नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए नेताजी विचार मंच के सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि नेताजी की जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है, इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव मनोज झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने किया। इस अवसर पर नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ नाथ गोस्वामी, एस।एम। भट्टाचार्जी, अचिंता रॉय, बलराम घोषाल, बी.बी. धार, प्रभात ठाकुर, राजू दास, बलजीत सिंह, माजिद अख्तर, कैलाश रजक, अमित प्रसाद, सोंटी रजक, राजकुमार दास, बापी साहू, राकेश अग्रवाल, राजा मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : समाजसेवी बजरंग लाल देबूका का निधन

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सचिव सुनील देबूका के पिताजी समाजसेवी बजरंग लाल देबूका, साकची निवासी (85 साल) का निधन हो गया। बुधवार को भुइयाडीह…

Spread the love

Adityapur : सत्पथी होटल की मालकिन शान्तिलता सत्पथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस, पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संपन्नस्थानीय मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time