Jamshedpur : उलीडीह सुभाष कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

  • आशा भवन स्थित घर में रात एक से दो बजे के बीच घटी वारदात
  • चोरी की जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी आशा भवन में देर रात चोरी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, घर की मालकिन काकुली दास कहीं बाहर गई हुई थीं और घर पर ताला लगा हुआ था। 11 सितंबर की रात लगभग एक से दो बजे के बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पाकर जब काकुली दास रात दो बजे के बाद घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन पार्किंग से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

घर लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देख सन्न रह गई महिला

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी में कितनी और कैसी संपत्ति गई है, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time