Jamshedpur: सरजामदा में महिला से छेड़खानी विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में एक महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 31 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे की है। उस समय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पास रहने वाला युवक विकास मछुआ अचानक महिला के घर में घुस गया। स्थानीय जानकारी के अनुसार, उसने महिला के साथ छेड़खानी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

भयभीत पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर 2 नवंबर को परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और विकास मछुआ को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग महिला की सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time