जमशेदपुर: आज जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में बॉटनी और भौतिकी विभाग द्वारा साइंस डे मनाया गया. इस मौके पर बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी और पोस्टर प्रदर्शित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को साइंस डे की शुभकामनाएं दी और कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं. उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इस विषय में अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें और देश के विकास में अपना योगदान दें.
मुख्य वक्ता का प्रेरणादायक संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. एच. एल. यादव (एनआईटी) उपस्थित थे. प्रो. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे युवाओं में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता है. इसके साथ ही उन्होंने शोध (रिसर्च) के क्षेत्र में भी संभावनाओं को उजागर किया और युवाओं से इस दिशा में काम करने की प्रेरणा दी.
स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा ने स्वागत भाषण दिया. कुलसचिव राजेंद्र जायसवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का समापन बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. सलोमी कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन से किया. इस अवसर पर डॉ. रुपाली घोष, बी. जया लक्ष्मी, अन्य विभागों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थीं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वदेशी जागरण मंच की बैठक, कौशल विकास, स्वावलंबन और प्रजनन दर पर गंभीर चिंता, किया 3 बच्चे पैदा करने का आह्वान