गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से संबंधित प्रशिक्षण सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक पुतुल सिंह ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस तकनीक के माध्यम से पोषाहार वितरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
एफआरएस से पोषाहार वितरण में पारदर्शिता
प्रशिक्षक पुतुल सिंह ने बताया कि फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को समय पर और सही पोषाहार मिले. इस तकनीक के उपयोग से पोषाहार वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जाएगा.
लाभकारी तकनीक का महत्व
इस प्रणाली के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोषाहार का लाभ केवल पात्र लाभुकों तक ही पहुंचे. इसके साथ ही यह प्रणाली स्थानीय स्तर पर निगरानी और जांच प्रक्रिया को भी मजबूत बनाएगी, जिससे वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें : Gamharia : कांड्रा में सड़क किनारे स्थित चार दुकानों में लगी आग
There is no ads to display, Please add some


















































