Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

झाड़ग्राम  : जिले में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के दौरान झाड़ग्राम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग के दौरान एक लोरी से लगभग 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में लोरी के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे झाड़ग्राम थाना के आईसी कौशिक साउ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लोरी में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर फांसितला इलाके में नाका चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान मुंबई से कोलकाता की ओर जा रही एक संदिग्ध लोरी को रोककर सब-इंस्पेक्टर उमाशंकर पोईडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी ली।तलाशी के दौरान लोरी के अंदर छिपाकर रखे गए कई पैकेटों से करीब 100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर आईसी कौशिक साउ भी मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में आगे की जांच की गई। उस समय प्रशासन की ओर से झाड़ग्राम के संयुक्त बीडीओ भी मौके पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने लोरी चालक निताई बर्मन (निवासी-इटाहर, उत्तर दिनाजपुर) और खलासी राजा दास (निवासी-संदेशखाली, उत्तर 24 परगना) को गिरफ्तार कर लिया है। लोरी को भी जब्त कर लिया गया है।

झाड़ग्राम जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सैयद मोहम्मद मामदुल्ला हसन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।  बरामद गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।बुधवार को दोनों आरोपियों को झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ महीनों में भी 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोरियों के जरिए गांजा तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : Jhargram : CRPF की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 ने किया रक्तदान 

Spread the love

Related Posts

Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  

गुवा : किरीबुरू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान आगामी ईद, रामनवमी और…

Spread the love

Jamshedpur : पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया, घर वालों का विश्वास जीता फिर लाखो के गहने लेकर फरार होने से पहले पकड़ी गई शातिर युवती

जमशेदपुर में पीजी में रहकर इस तरह के कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है युवती, गोविंदपुर पुलिस कर रही है पुछताछ जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर गरुड़बासा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *