Jhargram: बेलियाबेडा पुलिस ने पशु तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वैन को किया जब्त

झाड़ग्राम : बेलियाबेडा पुलिस ने “गौ तस्करी” पर कार्रवाई करते हुए 8 गाय सहित दो पिकअप वैन जब्त की हैं। इसके अलावा, इस घटना में बेलियाबेडा थाने की पुलिस ने 2 ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया है। पता चला है कि बीती रात झाडग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर 2 ब्लॉक के बेलियाबेडा थाना अंतर्गत आंबी इलाके में पुलिस ने गस्ती के दौरान उक्त कार्रवाई की है। इस घटना में गिरफ्तार किए गए दोनों पिकअप वैन ड्राइवरों के नाम निमाई हेम्ब्रम और गुरुप्रसाद मल्लिक हैं, आरोपी निमाई बेलियाबेडा थाना अंतर्गत पाढ़ाडीहार का रहने वाला है, जबकि गुरुप्रसाद बेलियाबेडा थाना अंतर्गत तालग्राम का रहने वाला है।

तस्कर गिरोह पर कसा शिकंजा

गिरफ्तार किए गए दोनों वाहनों के चालकों को बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को झाड़ग्राम कोर्ट में पेश किया। बरामद गायों को भी गौशाला भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि इन गायों को तस्करी के लिए ओडिशा ले जाया जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही बेलियाबेड़ा थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे तस्कर गिरोह पर शिकंजा कस दिया। इलाके के आम लोग और प्रशासनिक हलको में इस अभियान को पुलिस की बड़ी सफलता मान रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेजेडब्लूए का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला, प्रदेश महासचिव व संस्थापक सदस्य की छवि धूमिल करने वाले न्यूज पोर्टल के संचालक पर कार्रवाई की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

    पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

    Spread the love

    Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

    जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time