Jhargram: माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के टॉपर्स छात्र हुए सम्मानित

झाड़ग्राम: अखिल बंगाल शिक्षक संघ (एबीटीए) चंद्रकोना रोड क्षेत्रीय शाखा की ओर से गडबेता ब्लॉक नंबर 3 के उन विद्यार्थियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

इसमें क्षेत्र की रिया दत्ता ने 675 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। देबरचना बसु ने 668 अंकों के साथ दूसरा और सौहार्द बिशाई ने 665 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौहार्द चंद्रकोना रोड शारदामयी हाई स्कूल से ताल्लुक रखते हैं।

रिया ने कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर यह मुकाम हासिल किया है। इस प्रेरणादायक उपलब्धि को देखते हुए संघ की ओर से रिया को नगद 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

उच्चतर माध्यमिक के टॉपर्स को भी मिली सराहना
2025 की उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में डबचा नबकोला हाई स्कूल के सौनाभ जशु ने 448 अंकों के साथ प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विशाल साहा ने 483 अंकों के साथ दूसरा और क्रियाव खामरोई ने 471 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन विद्यार्थियों को भी उनके घर जाकर प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, माल्यार्पण और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक संघ ने उन्हें भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कौन-कौन रहे उपस्थित?
सम्मान समारोह में क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष स्वपन मंडल, सचिव उत्तम मन्ना, डबचा नबकोला हाई स्कूल के प्राचार्य संदीप मुखर्जी, क्षेत्रीय नेता जाकिर हुसैन खान, भास्कर चंद्र मंडल, चिन्मय घोष, मानस पाल, मानस माइती, मानस पात्र, विद्युत सिंह, मनोरंजन बेरा, तपन खामरोई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण को भी बल मिला।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में तिरुपति का स्वरूप ले चुका है वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, ब्रम्होत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

Spread the love

Jamshedpur : JTET परीक्षा ना होने पर सदन में घिरी सरकार, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर 31 मार्च तक परीक्षा कैसे संभव ?

झारखंड हाई कोर्ट में सरकार ने शपथ पत्र देकर 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का दिया है आश्वासन जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के अल्पसूचित प्रश्नकाल में जमशेदपुर पूर्वी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *