Jharkhand Assembly: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया चांडिल डैम विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा

सरायकेला : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा में चांडिल डैम से विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि चांडिल डैम के निर्माण से विस्थापित हुए लोगों के लिए कुल 22 स्थल चिन्हित किए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 13 स्थलों को ही आधा-अधूरा विकसित किया गया है.

अभी भी कई गांवों का पुनर्वास अधूरा

विधायक सविता महतो ने यह भी जानकारी दी कि माकुला, सितु, कुन्द्रीलोंग, घाघारी, बान्दु, झीमरी, मुरगडीह और चाकरी जैसे गांवों को अब तक विकसित नहीं किया गया है. यह गांव अभी भी पुनर्वास से वंचित हैं, जबकि इन गांवों के लोग वर्षों से विस्थापित हो चुके हैं.

भूखंडों का वितरण और खाली भूखंडों की स्थिति

सविता महतो ने यह भी बताया कि 13 पुनर्वास स्थलों में कुल 4342 आवासीय भूखंड हैं, जिनमें से 2641 भूखंड विस्थापितों को आवंटित किए गए हैं. वहीं, 1701 भूखंड अभी भी खाली पड़े हैं, जिन्हें अब तक किसी को आवंटित नहीं किया गया है.

सरकार की पुनर्वास नीति पर सवाल

विधायक सविता महतो ने झारखंड सरकार से यह सवाल भी किया कि क्या सरकार की पुनर्वास नीति के तहत विस्थापितों को नियोजित किए जाने का कोई प्रावधान है, लेकिन उनका यह सवाल सरकार द्वारा अस्वीकार कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जिला संयोजक मंडली ने सदस्यता अभियान की प्रगति और गठित वार्ड समितियों की रिपोर्ट की समर्पित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time