Jharkhand Assembly Monsoon Session 2025: एक अगस्त से शुरू होगा महज पांच दिवसीय मानसून सत्र, जानिए पूरी रूप-रेखा

रांची: झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 2025 का आगाज़ एक अगस्त से होने जा रहा है. यह सत्र सात अगस्त तक चलेगा. हालांकि, इस दौरान दो दिन – दो अगस्त और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा. ऐसे में यह सत्र कुल पांच कार्यदिवसों का ही होगा.

प्रथम अनुपूरक बजट होगा केंद्र में
सत्र के तीसरे दिन यानी चार अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा. अगले दिन पांच अगस्त को इस बजट पर सामान्य चर्चा और मतदान के बाद इसे पारित कर दिया जाएगा.

पहले दिन की कार्यवाही और संभावनाएं
एक अगस्त को सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण (यदि कोई नया सदस्य हो), शोक प्रकाश (यदि कोई निधन हुआ हो) और राज्यपाल द्वारा सत्रावधि के बीच प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सभा पटल पर रखी जाएंगी.

राजकीय विधेयकों पर नजर
छह अगस्त को प्रश्नकाल के बाद संभावित राजकीय विधेयकों और अन्य शासकीय कार्यों पर विचार किया जाएगा. वहीं सात अगस्त को प्रश्नकाल के बाद गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही सत्र का समापन हो जाएगा.

सत्र की अवधि पर उठ रहे हैं सवाल
सिर्फ पांच कार्यदिवसों वाले इस सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या इतने सीमित समय में राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर बहस संभव है? विपक्षी दल इस सत्र को केवल “औपचारिकता” भर करार दे सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: 2026 तक सभी विभागों को डिजिटल बनाने का लक्ष्य, E-Office से खत्म होगी फाइलों की धूल

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *