Bahragora: CPI सम्मेलन से उठे सियासी संकेत, सरकार की नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया

बहरागोड़ा: मंगलवार को बहरागोड़ा स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के अंचल कार्यालय में पार्टी की ओर से एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई. इसके पश्चात शहीद वेदी पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सरकार को पूंजीपतिपरस्त बताते हुए उसके खिलाफ जनसंगठनों को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया.

सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न हुआ. अंचल स्तर पर 24 नए सदस्यों को शामिल किया गया, जबकि राज्य करणी सदस्य के रूप में 13 लोगों का चयन किया गया. राम हरि बेरा को सचिव, निगम सेन को सह-सचिव और आफताब आलम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

सम्मेलन में सत्यवान प्रधान, सुबल दास, सुकुमार दत्त, सुनील साहू, मानिक सिंह, सत्यवान मुंडा, सुरेश धल, राम हरि बेरा समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Spice Jet की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले हंगामा, दो महिला यात्री भिड़ीं – पायलट ने रद्द की उड़ान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time