Jadugora: लगातार बारिश में ढही मिट्टी की दीवार, बाल-बाल बचा परिवार

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीविंदा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लगातार हो रही बारिश के कारण किसान भवानी महतो के कच्चे घर की मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई.

सौभाग्यवश हादसे के वक्त घर के सदस्य सतर्क थे, जिससे किसी की जान नहीं गई. किसान भवानी महतो ने बताया कि बीते 20 दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी. अचानक तेज बारिश में दीवार गिर गई और घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

भवानी महतो एक छोटे किसान हैं, जिनकी आय सीमित है. उन्होंने बताया कि उनके पास इतने संसाधन नहीं हैं कि घर की मरम्मत करा सकें. अब उन्हें मजबूरन अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है.

किसान भवानी महतो ने झारखंड सरकार से क्षेत्र में तत्काल राहत कार्य शुरू करने और उचित मुआवज़ा देने की मांग की है. उनका कहना है कि कई गरीब परिवार इस मानसून में बेघर हो गए हैं और उन्हें पुनर्वास की सख्त ज़रूरत है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: टफसील में काम के दौरान हुई थी मजदूर की मौत, परिवार को मिला मुआवजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time