Chandil: झारखंड पुलिस के जवान सागर सिंह सरदार का असामयिक निधन

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के होदागोड़ा गांव निवासी, जैप-5 के आरक्षी सागर सिंह सरदार (43 वर्ष) का 1 जून को रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे देवघर में पदस्थापित थे.

उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया. तत्पश्चात रांची स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस परिवार व झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अंतिम सलामी दी गई.

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार को सागर सिंह सरदार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव होदागोड़ा में किया गया. यह प्रक्रिया चाईबासा शाखा के सचिव तारा चांद महतो की देखरेख में पूरी की गई. अंतिम यात्रा में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की भी भारी भागीदारी रही.

जैप-5 देवघर के कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ पांडे, अंकेक्षक राजेश यादव तथा नीमडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रतन लाल मुर्मू ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर अंतिम सलामी दी.

बहुआयामी व्यक्तित्व थे सागर सिंह
सागर सिंह सरदार न केवल एक समर्पित पुलिसकर्मी थे, बल्कि वे सामाजिक कार्यकर्ता एवं छऊ नृत्य के कुशल कलाकार भी थे. उनके निधन से नीमडीह क्षेत्र में शोक की लहर है. गांव में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था.

ड्यूटी के दौरान गिर पड़े थे बेहोश
12 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सागर सिंह की ड्यूटी मांडर विस क्षेत्र के बेड़ो थाना अंतर्गत बूथ संख्या 246 एवं 247 (राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, क्षत्रि खटगा) में लगी थी. संध्या लगभग 6:30 बजे वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लंबी चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद उनका निधन हुआ.

शोकग्रस्त परिवार, टूटे सपनों की चुभन
दिवंगत जवान अपने पीछे पत्नी सुधा रानी सिंह सरदार, पुत्र राकेश सिंह, पुत्री मनीषा सिंह, छोटे भाई मंगल सिंह सरदार व हेसमजम सिंह तथा माता पबिता सिंह को छोड़ गए हैं. पत्नी और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के सचिव तारा चांद महतो के नेतृत्व में जैप-5 देवघर के कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ पांडे एवं अंकेक्षक राजेश यादव पेंशन, पारिवारिक सहायता एवं नियुक्ति से संबंधित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पक्षी से टकराया IndiGo विमान, पायलट की सूझबूझ से बची 175 यात्रियों की जान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *