Deoghar: देवनगरी में नवाह परायण हवनात्मक महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

 

देवघर: कपिध्वज समाज की ओर से शहर के कोरियासा मोहल्ले में 29 मार्च से होने वाले श्रीरामचरित मानस नवाह परायण हवनात्मक महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिला, कुंवारी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर कलश लेकर निकली। यह महायज्ञ 9 दिनों तक चलेगा। आयोजन समिति के श्रीनिवास दुबे ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में राम भक्तों के लिए नौ दिवसीय भक्ति महोत्सव की श्रृंखला तैयार की गई है। कलश यात्रा के बाद मंडप पूजन, रामचरितमानस पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए।

हवन कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगा शुरू

हवन एवं राम कथा का विशेष आयोजन 29 मई गुरुवार से आरंभ होकर 6 जून तक निरंतर चलेगा। हवन कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन 5 जून को पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोजन तथा ब्राह्मणों की विदाई एवं प्रोत्साहन का कार्यक्रम रखा गया है, जिससे आयोजन की पूर्णता सुनिश्चित होगी। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में धार्मिक चेतना का संचार करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना एवं रामकथा की गूढ़ताओं को सरल भाषा में जनसामान्य तक पहुंचाना है। आयोजन स्थल बजरंबली मंदिर के पास, कोरियाशा देवघर में भव्य पंडाल की व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालुजन सपरिवार आमंत्रित हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए एक दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर होगा, जिसमें शामिल होकर जीवन को धन्य बनाने का सौभाग्य प्राप्त किया जा सकता है। हवन स्थल पर कथावाचक के द्वारा प्रतिदिन तथा का भी आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: उपायुक्त के बाद, 48 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला – पियूष पांडेय जमशेदपुर के नए SSP

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time