पटमदा : पौष मास की सोमवती अमावस्या के मौके पर पटमदा के कुलटांड़ स्थित श्री श्री शिव शक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर कालीबाड़ी में काली माता की पूजा की गई। इस दौरान पूजन के पश्चात हवन, आरती व भोग वितरण किया गया। पूजा कार्यक्रम जम्मू वाले बाबा ने संपन्न कराई जबकि यजमान के रूप में जमशेदपुर से आए दीपक अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, अपूर्व कृष्ण मंडल, रानी सिंह, रीता सिंह, सुमित कुमार अग्रवाल व तरणी गोराई आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ेंः चक्रधरपुर रेल मंडल के नए डीआरएम तरुण हुरिया ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण




















































