Ranchi: डाली की स्थापना के साथ पारंपरिक नृत्य-गीतों के बीच मनाया गया करम महोत्सव

मुरी:  महाकवि महिपाल साधु सांस्कृतिक कला संस्थान, सिल्ली की ओर से करम झुमर महोत्सव का आयोजन रविवार को चाली टांड मैदान, रामडेरा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि महिपाल साधु के चित्र पर माल्यार्पण और करम डाली की विधिवत स्थापना के साथ हुई।

स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक करम गीत गाते हुए झूमर नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं और बच्चों ने भी पारंपरिक नृत्य में भाग लिया। महोत्सव में आमंत्रित लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने खुद ढोल बजाकर उत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्णा महतो ने किया। संस्थान के अध्यक्ष दिनेश महतो, उपाध्यक्ष गुणोधर महतो, सचिव गुहीराम स्वानसी, कोषाध्यक्ष पशुपति महतो और संरक्षक योगेन्द्र महतो सहित कई कार्यकारिणी सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे।

महोत्सव में प्रेमनाथ तांती, गिरिधर महतो, वीरेंद्र, अजीत, धोनेनाथ महतो, लखीदास लोहरा, कार्तिक महतो, सुभाष महतो, बुधराम, शैलेश, प्रदीप, कुलंजन, जीतेन्द्र, शशि रंजन, रत्न, नीलकांत, सहदेव अंगद, अधीरथ, धर्मनाथ, शुसेन चन्द्र और जयराम सहित कई स्थानीय लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: पोटका में भूटान के बौद्ध मंदिर जैसा दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा आकर्षण, भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : सारथी संस्था की अनोखी पहल, मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

नदियों को प्रदूषित होने से बचाने की पहल की विधायक सरयू राय ने की प्रशंसा जमशेदपुर : सामाजिक कल्याण के लिए कार्यरत सारथी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *