Kartik Pradosh Vrat 2025: धनतेरस के साथ कार्तिक प्रदोष, लक्ष्मी-कुबेर और शिव की कृपा पाने का मौका – जानें पूजा और मुहूर्त

नई दिल्ली:  कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, जिसे प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाता है, इस साल 18 अक्टूबर 2025 को है। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत भगवान शिव को खुश करने का सर्वोत्तम अवसर है। इस दिन की पूजा और नामस्मरण से दुखों का अंत होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

इस वर्ष का प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे शनि प्रदोष भी कहा जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन धनतेरस भी मनाया जाएगा, जिससे इस व्रत की महिमा और बढ़ जाती है।

व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
प्रारंभ: 18 अक्टूबर, दोपहर 12:18 बजे
समाप्ति: 19 अक्टूबर, दोपहर 1:51 बजे
प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 5:48 बजे से रात 8:20 बजे तक
इस समय के दौरान भगवान शिव, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जा सकती है।

पूजा विधि: कैसे करें प्रदोष व्रत की पूजा
पूजा चौकी पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।
भगवान को वस्त्र अर्पित करें और शिवलिंग पर जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें।
फल, मिठाई और चंदन का इस्तेमाल करें। बेलपत्र और शमी के फूल अवश्य रखें।
घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं।
शनि प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें।

मंत्रों का उच्चारण करें:
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व:
ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

अंत में शिव आरती करें। चूंकि यह धनतेरस का दिन भी है, माता लक्ष्मी, कुबेर और शनि महाराज की आरती भी करें।

प्रभावशाली शिव मंत्र
पूजा के दौरान निम्न मंत्रों का स्मरण करें:
ओम साधो जातये नम:
ओम वाम देवाय नम:
ओम अघोराय नम:
ओम तत्पुरूषाय नम:
ओम ईशानाय नम:
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय

 

इसे भी पढ़ें :

Rama Ekadashi 2025: लक्ष्मी कृपा पाने का दिन – रमा एकादशी पर करें ये उपाय, मिटेंगे सारे दुख और पाप

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

    जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

    Spread the love

    Baharagora : विकास के दावों को मुंह चिढ़ाती जर्जर सड़क, ग्रामीणों का सफर बना ‘दुस्वप्न’

    बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जाम्बनी संखाभांगा गांव से कदमडीहा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। वर्षों से मरम्मत की बाट जोहती…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time