Kharsawan: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के प्रधानाध्यापक हुए सेवानिवृत

खरसावां: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर खरसावां के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है, अपितु यह सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है.

 

शिक्षकीय सफर का जिक्र

नवल किशोर सिंह ने प्रधानाध्यापक को शॉल ओढ़ाकर और श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर शुभकामनाएं दीं. शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने गोप के शिक्षकीय सफरनामे पर प्रकाश डाला. प्रधानाध्यापक ने अपने भावभरे संबोधन में कहा कि वह अपना शेष जीवन भी शिक्षण कर्म को समर्पित करेंगे.

 

स्मृतियों का आदान-प्रदान

इस अवसर पर मोहम्मद माजीद खान, मनोज सिंह, रणवीर महतो, अंजनी सिंह, और इंद्रजीत महतो ने उनके साथ गुजारे गए लम्हों को साझा किया. विद्यार्थियों ने तिलक-आरती के साथ उन्हें माला पहनाकर और शिक्षक परिवार ने विविध उपहारों से सुसज्जित ट्रॉली बैग भेंटकर उनका अभिनंदन किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, विदाई गीत और नृत्य प्रस्तुतियों के द्वारा समारोह में चार चांद लगा दिए. शिक्षकों ने समवेत स्वर में विदाई गीत प्रस्तुत किया. मंच संचालन शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका नूतन रानी ने किया. समारोह के अंत में, बाजे-गाजे के साथ विद्यालय परिसर से उनकी विदाई हुई. इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वैली व्यू स्कूल में ग्रेजुएशन डे पर भावुक हुए स्कूल बच्चें

 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time