Deoghar: खेलते-खेलते मौत के मुंह में गया मासूम, परिवार में कोहराम

देवघर:  देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में डूबने से आनंद कुमार नामक बच्चे की मौत हो गई। आनंद हाल ही में अपने मामा के घर देवीपुर आया था। हादसे के समय घर के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे और महिलाएं रसोई में व्यस्त थीं। खेलते-खेलते आनंद बाहर चला गया और काफी देर तक लौटकर नहीं आया।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। संदेह होने पर घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में डंडा डालकर देखा गया तो उसमें बच्चा दिखा। तुरंत उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए देवीपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि आनंद अभी कुछ ही दिन पहले मामा के घर आया था। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में बच्चों की प्रतिभा चमकी, रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time