Kuchai : आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट का पहला विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

  • स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी कुंजी : अर्जुन मुंडा

कुचाई : कुचाई प्रखंड के दलभंगा हाई स्कूल मैदान में आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में आयोजित इस शिविर ने लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुफ्त परामर्श व जांच की सुविधा प्रदान की। शिविर में नेत्र रोग से पीड़ित दर्जनों मरीजों का चयन कर उन्हें पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराने हेतु भेजने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब हम स्वस्थ रहते हैं, तो मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहते हैं। संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वच्छता ही खुशहाल जीवन की कुंजी है।” उन्होंने आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट की पहल को सराहते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों के लिए एक बड़ा कदम है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर में चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क सेवाएं, छात्रों का भी रहा योगदान

इस शिविर में रांची से पहुंचे डॉक्टर एस.के. पाल, अनुपम कुमार सिंह, एस.एन. मुखर्जी, विजय अग्रवाल, रवि दौलत सहित पूर्णिमा नेत्रालय की टीम ने लोगों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। ट्रस्ट की ओर से संयोजक माधवी जवानपुरिया, जो लोयोला स्कूल जमशेदपुर की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा हैं, ने पिछले तीन महीने से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक मेहनत की। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक मुंडा ने कहा कि “यह हमारे ट्रस्ट का पहला शिविर है। इस सेवा कार्य की प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली है, जिन्हें मैंने सदैव समाज सेवा में सक्रिय देखा। हमारा संकल्प है कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाई जाएं।” आयोजन में गणेश सोलंकी, अभिजीत सिंह मुंडा, जितेंद्र राय, लखी राम मुंडा, विदिशा जवानपुरिया, सत्येंद्र सिंह और राहुल दास ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धातकीडीह में दो दुकानों से 18 हजार की चोरी, बढ़ती घटनाओं से आक्रोश

युवा और छात्रों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर में अतिथि के रूप में डॉ. मीरा मुंडा, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो और बॉबी सिंह मौजूद रहे। सभी ने आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट की इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे पूर्व ट्रस्ट ने 13 सितम्बर को इसी परिसर में 250 से अधिक लोगों का ब्लड सैंपल संग्रहित कर जांच कराई थी और आज उसी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने परामर्श दिया। आयोजन ने ग्रामीणों के मन में यह विश्वास जगाया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट का यह पहला शिविर आने वाले समय में ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवा का आधार स्तंभ बनेगा।

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time