Jamshedpur : धातकीडीह में दो दुकानों से 18 हजार की चोरी, बढ़ती घटनाओं से आक्रोश

  • चिकन पॉइंट और सैलून बने चोरों का निशाना

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास चोरों ने बीती रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नकद और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने चिकन पॉइंट दुकान से करीब 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान ले लिया, वहीं बगल की सैलून से भी कैश गायब कर दिया। दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके की रेकी पहले ही कर चुके थे और पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। चिकन पॉइंट संचालक ने बताया कि उनकी दुकान में यह दूसरी बार चोरी हुई है, जबकि सैलून मालिक ने कहा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर में चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी, स्थानीयों ने मांगी कड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। वहीं, इलाके के लोगों और दुकानदारों में आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस सख्ती नहीं बरतेगी तो क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगल स्वराज मोर्चा ने बंगाल विधानसभा की कार्रवाही के लाइव प्रसारण की मांग की, विधानसभा सचिव को भेजा ई-मेल

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी कार्यवाहियों के लाइव प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग की तत्काल शुरुआत की मांग को लेकर विधानसभा के सचिव को…

Spread the love

Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

Spread the love

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time