जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के के वार्ड 8 से प्रत्याशी मनीष रजक ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मनीष रजक ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनेगी. जनता के समर्थन से ही उन्होंने नामांकन किया है. अपने मुद्दे गिनाते हुए मनीष रजक ने बताया कि नगर परिषद में जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं होने से विकास कार्य काफी प्रभावित हुआ. लेकिन अब जनता का प्रतिनिधि मुखर होकर अपनी बात रख सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की सारी व्यवस्था मौजूद है. लेकिन वह बदहाल है. उसे पटरी पर लाना, क्षेत्र का विकास करना, नशे की शिकार हो रही युवा पीढ़ी को मुख्यधारा में लाना उनका सपना है. नामांकन के दौरान उनके समर्थन में भाजपा नेता विमल बैठा समेत काफी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुलबहार बेगम ने जुनप के वार्ड 13 से दाखिल किया नामांकन, पर्चा भरने के दौरान काफी संख्या में अंचल कार्यालय पहुंचे समर्थक