Chaibasa: जिले में जल्द होगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगा पंख

गुवा:  पश्चिमी सिंहभूम हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीर सिंह मुंडा ने बताया कि जिला के खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण अविलंब किया जाएगा। यह निर्णय चाईबासा क्षेत्र के मंत्री दीपक बिरूवा द्वारा पहले ही 22 एकड़ भूमि के बंदोस्त की घोषणा के रूप में किया जा चुका है।

वीर सिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान में जिला में खेल सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों का विकास अधूरा रह जाता है। कॉम्प्लेक्स बनने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्थानीय उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वे अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत इस विकास में सहयोग दें।

वीर सिंह मुंडा ने हॉकी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” इसीलिए कहा जाता है क्योंकि उनकी हॉकी खेलने की शैली अद्वितीय थी। उनके पास गेंद पर असाधारण नियंत्रण था और विरोधी खिलाड़ी उनसे गेंद नहीं छीन पाते थे।

उन्होंने बताया कि ध्यानचंद की सफलता का रहस्य कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम के प्रति प्रतिबद्धता और खेल के प्रति जुनून था। लगातार अभ्यास और आत्मविश्वास ने उन्हें हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *