जमशेदपुर : सैन्य कर्मियों द्वारा सैन्य सम्मान के साथ सैनिक राहरगोड़ा के शहीद प्रणय कुमार शर्मा को भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सैकड़ों लोग एवं सेना के जवान मौजूद थे। बताते चलें कि सेना के जवान प्रणय कुमार शर्मा का निधन ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से हो गई थी। फलस्वरूप सेना की पहल पर शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची लाया गया तत्पश्चात सड़क मार्ग से परसूडीह थानांतर्गत राहरगोड़ा उनके निवास लाया गया।
शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचते चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का हूजूम शहीद जवान की एक झलक पाने को आतुर दिखा। सबों की आंखें नम थी।
सेना के वाहन से आर्मी जवानों द्वारा पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। राहरगोड़ा से पार्थिव शरीर को पहले गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर ले जाया गया। तत्पश्चात भुईयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर दाह-संस्कार के लिए ले जाया गया।
यहां सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी गई तथा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई। बाद में सम्मान स्वरूप पार्थिव शरीर पर से तिरंगा समेट कर सैन्य अधिकारियों द्वारा परिजनों को सुपुर्द किया गया।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता