पोटकाः ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत सबरनगर में विधायक संजीव सरदार ने 100 से अधिक सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर पोटका के बीडीओ अरूण कुमार मुंडा भी मौजूद रहे. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार हर वर्ष की भांति जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण करा रही है. यह वितरण सभी पंचायत मे किया जायेगा, जिसके लिये स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है. पंचायत सचिव ग्रामसभा के माध्यम से जरूरतमंद लाभूकों का चयन करे. उन्होंने सबरनगर मे निवास करनेवाले आदिम जनजाति के लोगों से अपील किया वह शिक्षा पर ध्यान दे और नशा पान से दूर रहे. सरकार आदिम जनजाति के विकास के लिये अतिरिक्त योजना संचालित कर रही है, लेकिन जागरूकता के कमी के कारण लोग योजनाओं के लाभ से वंचित है. लोग जागरूक हो और योजनाओं का लाभ ले. इस अवसर पर मुखिया वीणा मुंडा, बीडब्लूओ सुकलाल हेंब्रम, पंचायत सचिव सूरज कुमार, तबियस तिर्की, सहायक कार्तिक कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः गोपालपुर में चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































