Jamshedpur : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन

 

जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड तथा डीएलएड के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम खोजों को प्रोत्साहित करने तथा छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

भारत बहुत तेजी के साथ विकसित देश बन रहा

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशीष कुमार पांडा (वैज्ञानिक एनएमएल) उपस्थित थे। उन्होंने अपने संभाषण में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी के साथ विकसित भारत बन रहा है। सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास एक नये भारत का निर्माण करेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सौ छात्राओं को सर्वाइकल कैंसरका दिया गया वैक्सीन

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time