Baharagoda : किसान सम्मेलन में सांसद की बड़ी घोषणा, अब 125 दिन का मिलेगा रोजगार

  • बहरागोड़ा में विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन के तहत विशेष आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत लाउडोंका गांव में ‘विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन’ के तहत विशेष किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत बरण महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बड़ी सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अब परिवारों को सालाना 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अब विकास योजनाएं ग्राम पंचायत स्तर पर ही तैयार की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की उपसभापति हरिवंश ने की मुक्तकंठ से सराहना

ग्रामीण रोजगार बढ़ाने की दिशा में केंद्र की नई पहल

सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू ने बताया कि यह योजना मनरेगा का उन्नत और प्रभावी स्वरूप है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आमदनी और रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से पलायन पर भी रोक लगेगी। कार्यक्रम में गौरव पुष्टि, चंदन सीट, पिकलू घोष, तापस बारिक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे गांवों के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time