Silli में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, बागवानी प्रशिक्षण का समापन

सिल्ली:  श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट और केनरा बैंक द्वारा संचालित रुडसेट संस्थान, सिल्ली में सोमवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुए। यहाँ मशरूम उत्पादन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत और बागवानी पर 13 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवाशीष कुमार (JSLPS, रांची) ने कहा कि मशरूम उत्पादन और बागवानी जैसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सीखे गए ज्ञान को व्यवहार में लाएं और इसे दूसरों तक भी पहुंचाएं।

अभिषेक कुमार ने बताया कि JSLPS लगातार युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने पर काम कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आर्थिक मजबूती और नए अवसर मिलते हैं। प्रमोद कुमार ने कहा कि बागवानी और मशरूम उत्पादन आज के समय में अतिरिक्त आमदनी का बड़ा जरिया है। वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर इसे रोजगार और व्यवसाय दोनों का रूप दिया जा सकता है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि रुडसेट संस्थान समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करता है, ताकि युवा और किसान आधुनिक तकनीकों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रशिक्षुओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ तकनीकी जानकारी मिली, बल्कि स्वरोजगार के नए अवसरों के बारे में भी जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो ने किया। इस मौके पर संस्थान के अन्य संकाय सदस्य अनिल, दशरथ कुमार, सुनील मुंडा समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ranchi: सोनाहातु में माकपा-किसान सभा का प्रदर्शन, 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *