सिल्ली: श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट और केनरा बैंक द्वारा संचालित रुडसेट संस्थान, सिल्ली में सोमवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुए। यहाँ मशरूम उत्पादन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत और बागवानी पर 13 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवाशीष कुमार (JSLPS, रांची) ने कहा कि मशरूम उत्पादन और बागवानी जैसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सीखे गए ज्ञान को व्यवहार में लाएं और इसे दूसरों तक भी पहुंचाएं।
अभिषेक कुमार ने बताया कि JSLPS लगातार युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने पर काम कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आर्थिक मजबूती और नए अवसर मिलते हैं। प्रमोद कुमार ने कहा कि बागवानी और मशरूम उत्पादन आज के समय में अतिरिक्त आमदनी का बड़ा जरिया है। वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर इसे रोजगार और व्यवसाय दोनों का रूप दिया जा सकता है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि रुडसेट संस्थान समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करता है, ताकि युवा और किसान आधुनिक तकनीकों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रशिक्षुओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ तकनीकी जानकारी मिली, बल्कि स्वरोजगार के नए अवसरों के बारे में भी जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो ने किया। इस मौके पर संस्थान के अन्य संकाय सदस्य अनिल, दशरथ कुमार, सुनील मुंडा समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :
Ranchi: सोनाहातु में माकपा-किसान सभा का प्रदर्शन, 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा
There is no ads to display, Please add some



















































