Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में

  • परिवार में मातम, पुलिस जांच में संदिग्ध और तकनीकी साक्ष्यों की तलाश
  • संदिग्धों से पूछताछ जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

जमशेदपुर : बुधवार सुबह टेल्को थाना क्षेत्र से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान गोविंदपुर निवासी अजय श्रीवास्तव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। अजय पेशे से चिकन शॉप चलाते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। शव मिलने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बच्चे पिता को बार-बार पुकारते नजर आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल में कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : मकर संक्रांति पर गुवा में मंदिरों और घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अजय श्रीवास्तव की हत्या से परिवार में मातम, इलाके में शोक

प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हैं। परिजनों ने अजय के दोस्त राज नामक युवक पर संदेह जताया है। बताया गया कि घटना वाले दिन भी एक युवक मास्क पहनकर अजय को बुलाने आया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time