New Delhi : पहली बार राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, सात फेरे लेंगी सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम

राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर संपन्न होगा विवाह समारोह

नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता, का विवाह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होगा. यह पहली बार होगा जब किसी जोड़े को राष्ट्रपति भवन में सात फेरे लेने का मौका मिलेगा. पूनम गुप्ता, जो वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के रूप में तैनात हैं, जम्मू-कश्मीर में कार्यरत असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश कुमार के साथ 12 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगी. पूनम के सौम्य स्वभाव और कर्तव्य के प्रति निष्ठा से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत प्रभावित हैं, और जब उन्हें यह जानकारी मिली, तो उन्होंने विवाह राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में कराने का निर्णय लिया हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 12 फरवरी को 11 बेटियों के हाथ होंगे पीले, जुगसलाई में सामूहिक विवाह का आयोजन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं पूनम
सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता ने गणित में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई की है. उन्होंने 2018 में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्ति पाई. 2024 में उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया. उनकी शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.

इसे भी पढ़ें : Haryana: मंत्री अनिल विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *