Jamshedpur : 12 फरवरी को 11 बेटियों के हाथ होंगे पीले, जुगसलाई में सामूहिक विवाह का आयोजन

कन्नौजिया सोनार समाज कर रहा आयोजन, पूरे देश से जुटेंगे लोग

जमशेदपुर : जुगसलाई में 11 एवं 12 फरवरी को कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा. 12 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह में पूरे देश से समाज के लोग जुटेंगे. उक्त बातें राष्ट्रीय कनौजिया सोनार परिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार वर्मन, अध्यक्ष अजय बर्मन एवं महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने कहा कि लौहनगरी में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा. जिसमें 11 जोड़ें (वर-वधु) के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. जुगसलाई के सेवासदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं माहेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं अलग-अलग जिलों से आए वर-वधु पक्ष के लोगों के लिए निः शुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को संध्या 6 बजे मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम होगा एवं दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला एवं पूरोहितों के द्वारा सामूहिक विवाह संपन्न कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Potka:  चोरों के हौसले बुलंद,23 दिन बाद हाता सब स्टेशन में फिर हुई चोरी

पांचवे आयोजन का गवाब बनेगी लौहनगरी

संध्या में विदाई होगी, जिसमें नव दंपत्ति को घर बसाने के लिए लगभग सभी सामग्री उपहार सहित प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह पांचवां सामूहिक विवाह समारोह है.  इसके पूर्व रांची, आसनसोल, देवघर एवं पटना में सामूहिक विवाह समारोह हो चुका है. इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार द्वारा चरणबद्ध तरीके से समाज में कई तरह के सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं. जिसमें नेत्र जांच, रक्तदान सहित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग किया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव किशोर कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा, शिव शंकर प्रसाद, शंकर लाल वर्मा, पप्पू कुमार वर्मा (अनमोल), चन्दन वर्मा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीडीसी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time