अब CSC में नहीं भरा जायेगा मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म, महिलाओं में ऊहापोह की स्थिति

31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम कर दिया गया बंद.

Ranchi :  मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में नहीं भरा जा सकेगा. राज्य सरकार ने सीएससी के साथ समझौता रद्द कर दिया है. ऐसे में महिलाओं के बीच ऊहापोह की स्थिति बन गयी है. बता दें कि छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना है. इसमें सीएम करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारा धक्का, दो लोग घायल

नयी व्यवस्था के बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है

महिला बाल विकास विभाग की निदेशक समीरा एस के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम बंद कर दिया गया है. अब सीएससी की सेवा की जरुरत नहीं है. नयी व्यवस्था के बारे में अब तक सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

इसे भी पढ़ें :   गिरिडीह में देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दी डकैती की घटना को अंजाम, 8 लाख की जेवरात सहित 2 लाख नकदी लेकर हुए फरार

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *