20 वां स्वर्णरेखा महोत्सव 14 को,  नदी पूजन व गोष्ठी का होगा आयोजन

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है कार्यक्रम

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बृहस्बिपतिवार को विस्टुपुर  स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में स्वर्णरेखा महोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान  तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मानाया जाएगा. नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर प्रातः 10.30 बजे और सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट पर प्रातः 11.30 बजे किया जाएगा. पूजन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसी दिन संध्या माइकल जाॅन ऑडिटोरियम में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. गोष्ठी में विधायक सरयू राय के साथ ही कई जाने माने पर्यावरणविद् और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : छह जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह में 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष नदी पूजन किया जाता है, जिसमें नदी पूजन कार्यक्रम में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न विभुतियां शिरकत करती हैं. इस वर्ष यह 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव होगा.बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, पप्पु सिंह, सन्नी सिंह आदि मौजुद थे.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time