गांधी जयंती पर देश ने किया राष्ट्रपिता को नमन, PM बोले — बापू का रास्ता अपनाकर बनाएंगे विकसित भारत

नई दिल्ली:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने सोमवार को राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीजी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

बापू का रास्ता अपनाकर बनाएंगे विकसित भारत : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि गांधीजी के आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी है और आज भी भारत की प्रगति का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “गांधीजी ने दिखाया कि साहस और सादगी बड़े बदलाव के उपकरण बन सकते हैं। उन्होंने सेवा और करुणा की शक्ति में विश्वास रखा। हम उनके रास्ते पर चलकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे।” मोदी ने कहा कि गांधी जयंती केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में लाने का अवसर है।

गांधीजी का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा : राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्रपिता के आदर्शों और जीवन मूल्यों के प्रति पुनः समर्पण का अवसर है। उन्होंने कहा, “गांधीजी ने विश्व को शांति, सहिष्णुता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने जीवन में अस्पृश्यता, निरक्षरता, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया।”

राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को चरखे के माध्यम से साकार किया। उन्होंने श्रम की गरिमा को प्रतिष्ठित किया और नैतिकता को जीवन का आधार माना। “गांधी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सशक्त और स्वावलंबी भारत का निर्माण करेंगे,” राष्ट्रपति ने कहा।

सत्य, अहिंसा और स्वदेशी से मिली आजादी : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आजादी सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के बल पर संभव हुई। उन्होंने कहा, “यह पूरी दुनिया के लिए जिज्ञासा का विषय है कि क्या केवल सत्य और अहिंसा से स्वतंत्रता मिल सकती है — भारत ने यह कर दिखाया। गांधीजी ने दिखाया कि स्वदेशी को अपनाकर भी स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।”

राजस्थान में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शासन सचिवालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यभर में विभिन्न सरकारी और सामाजिक संगठनों द्वारा गांधी जयंती पर स्वच्छता और अहिंसा संदेश से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

बापू की शिक्षाएं हमेशा देती रहेंगी प्रेरणा : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

गांधीजी का अमर संदेश
दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत की आजादी की नींव रखी।
30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या नई दिल्ली में हुई, लेकिन उनके विचार आज भी विश्वभर में शांति, समानता और मानवता के प्रतीक बने हुए हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time