Ranchi : राजधानी में सरकारी स्कूल का भवन गिरा, एक की मौत, चार घायल

रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर इलाके में स्थित एक जर्जर सरकारी स्कूल का भवन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. भवन जर्जर हो जाने की वजह से भवन में बच्चों की पढ़ाई नहीं होती थी. लेकिन कुछ लोग रात के समय भवन के अंदर सोया करते थे. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ टांगरा टोली स्थित एक पुराने स्कूल का एक हिस्सा शुक्रवार की सुबह तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो गया. स्कूल की इमारत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी. इस वजह से वहां पढ़ाई नहीं होती थी. लेकिन रात के समय सड़क पर फेरी का काम करने वाले कुछ लोग भवन के अंदर सोया करते थे.

मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

गुरुवार की रात स्कूल की भवन के अंदर 5 से 6 लोग सोए हुए थे. इसी दौरान स्कूल की भवन गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. चारों घायलों को पुलिस की मदद से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल की भवन को जर्जर घोषित कर दिया गया था. इसलिए उस भवन में पढ़ाई नहीं होती थी. लेकिन आसपास के लोग वहां रात में सोया करते थे. थाना प्रभारी ने कहा कि भवन के अंदर सोए हुए लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि घायलों को मौके पर अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें : gambling : ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवक गिरफ्तार, 5 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और 90 से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों की बहाली की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

गुवा सेल प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप, सात गांवों के ग्रामीणों में गहराया असंतोष गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं…

Spread the love

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *