Opinion on Budget 2025: मध्यम वर्ग, युवाओं और किसानों के लिए बड़ी राहत, आर्थिक विकास को मिलेगी गति – दिनेश कुमार

जमशेदपुर: वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट 2025 में मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों और कारोबारियों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. नए टैक्स नियमों के तहत अब 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दिनेश कुमार का का मानना है कि बजट से आर्थिक विकास को गति मिलेगी

 

MSME और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा

MSME सेक्टर को 10 करोड़ तक का लोन देने की घोषणा से छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा.
किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री धनधान्य योजना’ शुरू की गई है, जिससे उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.
इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी देकर विदेशी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.

“आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम”

भाजपा जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस बजट को “आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया. उन्होंने कहा, “यह बजट उद्योगों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. मोदी सरकार का यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.”

 

क्या यह बजट भारत की आर्थिक प्रगति को तेज करेगा?

कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट विकासशील भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद करेगा. अब देखना यह है कि इन योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है और यह किस तरह देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करता है.

 

इसे भी पढ़ें:  Opinion on Budget 2025: समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time