Opinion on Budget 2025: समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक

जमशेदपुर: समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्रीय बजट 2025 पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनता को ठगने वाला और पूरी तरह निरर्थक बताया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट आम जनता, गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए किसी भी तरह की राहत नहीं लाता. यह सिर्फ लोकलुभावन वादों से भरा हुआ चुनावी बजट है, जिसमें ज़मीनी हकीकत को नजरअंदाज किया गया है.

 

10 वर्षों में अधूरे रहे बजटीय वादे?

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जितने भी बजट पेश किए, उनमें किए गए वादों को कभी पूरा नहीं किया गया. इस बार भी रेलवे, रोजगार, किसानों और गरीबों के नाम पर खोखली घोषणाएं की गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ अमीरों और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने पर केंद्रित है, जबकि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के साथ बार-बार अनदेखी की गई है.

 

रेलवे और विकास योजनाओं में भेदभाव?

उन्होंने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में सिर्फ कुछ लग्जरी ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे सिर्फ उच्च वर्ग को लाभ मिलेगा, जबकि आम यात्रियों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई. गरीबों के लिए किसी भी तरह की सुविधा का उल्लेख तक नहीं किया गया है.

 

क्या चुनावी बजट साबित होगा?

सुधीर कुमार पप्पू ने इस बजट को पूरी तरह चुनावी करार देते हुए कहा कि पिछले वर्ष किए गए वादे आज तक अधूरे पड़े हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार का इंजन अब फेल हो चुका है और उसकी विकास रूपी गाड़ी पटरी से उतर चुकी है. इस बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें: Opinion on Budget 2025: JDU के आकाश शाह ने मध्यम वर्ग के लिए बजट को बताया ऐतिहासिक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *